ड्रोन हमले में अलकायदा का शीर्ष आतंकी ढेर

Webdunia
रविवार, 26 मार्च 2017 (09:01 IST)
वॉशिंगटन। पाकिस्तान में दर्जनों बेकसूर नागरिकों की जान लेने वाले कई हमलों में लिप्त रहा अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी कारी यासिन पूर्वी अफगानिस्तान में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। पेंटागन ने यह जानकारी दी।
 
बताया जाता है कि इस्लामाबाद के मैरियट होटल में 20 सितंबर 2008 को हुए बम विस्फोट में और वर्ष 2009 में लाहौर में श्रीलंका की क्रिकेट टीम को ले कर जा रही बस पर हुए हमले की साजिश यासिन ने ही रची थी। अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में 19 मार्च को किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में यासिन मारा गया।
 
अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने बताया कि कारी यासिन की मौत इस बात का प्रमाण है कि इस्लाम को बदनाम करने वाले और बेकसूर नागरिकों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाने वाले आतंकवादी न्याय के कटघरे से बच नहीं पाएंगे।
 
पेंटागन ने बताया कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी हमले में यासिन मारा गया। वह दो अमेरिकी कर्मियों सहित दर्जनों बेकसूर लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार था।
 
एक बयान में पेंटागन ने बताया कि बलूचिस्तान के कारी यासिन के संबंध तहरीक ए तालिबान के साथ थे और उसने अलकायदा के कई आतंकी हमलों की साजिश रची थी। बयान के अनुसार इस्लामाबाद के मैरियट होटल में हुए बम विस्फोट में अमेरिकी वायु सेना के मेजर रोडोल्फ आई रोड्रिग्ज और नौसेना के क्रिप्टोलॉजिक तकनीशियन थर्ड क्लास पेटी ऑफिसर मैथ्यू जे ओ’ब्रायन्ट मारे गए थे। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख