4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी के मालिक हैं तलाल

Webdunia
रियाद। देश के युवा वली अहद शहजादे (क्राउन प्रिंस) की सत्ता पर पकड़ मजबूत करते हुए सऊदी अरब में जिन हस्तियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है, उनमें दुनिया के 45वें और सऊदी अरब के सबसे अमीर शख्स अल वलीद बिन तलाल भी शामिल हैं। तलाल क्या हस्ती रखते हैं, इसकी एक बानगी का पता यहीं से चलता है कि उनके पास 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की तो सिर्फ ज्वेलरी ही है।
 
 
दौलत और शोहरत को दोनों हाथों से जमा करने वाले तलाल ने महज 20 साल में ऐसा साम्राज्य खड़ा कर लिया था कि दिग्गज कारोबारी दांतों तले अंगुली दबाने लगे। अल वलीद बिन तलाल का जन्म 7 मार्च 1955 को जेद्दाह में हुआ। तलाल ने अमेरिका के कैलिफोर्निया से बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन में स्नातक की डिग्री और फिर न्यूयॉर्क के सायराक्यूसे यूनिवर्सिटी से सोशल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की।
 
 
मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद तलाल के दिमाग में कारोबार करने का जुनून कुलबुला रहा था। इस जुनून को अंजाम देने के लिए उन्‍होंने साल 1979 में अपने पिता से 16 लाख रुपए का कर्ज लिया और रियाद में खुद के व्यापार की शुरुआत की। यही नहीं, उन्होंने खुद का घर भी गिरवी रखकर 4 लाख डॉलर की राशि इकट्ठा की। इस राशि का निवेश तलाल ने सिटीकॉर्प नाम की कंपनी में किया।
 
महज 20 साल की मेहनत से तलाल ने अपने व्यापार को शीर्ष पर पहुंचा दिया। फोर्ब्स ने उन्हें अमीरों की सूची में शामिल करते हुए बताया था कि तलाल की संपत्ति 17 बिलियन डॉलर यानी करीब सवा लाख करोड़ रुपए की है। वे किंग्डम होल्डिंग कंपनी के संस्थापक हैं। इस कंपनी का शुमार सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनियों में किया जाता है।
अल वलीद बिन तलाल क्या हैसियत रखते हैं, इसका अंदाज आप इसी से लगा सकते हैं कि इस शख्स के ताल्लुक मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक, बिल गेट्स, माइकल ब्लूमबर्ग, ब्रिटेन के शाही परिवार और हॉलीवुड की कई नामी हस्तियों तक से हैं। टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों में शामिल किया है। 
 
तलाल रोटाना के मालिक हैं, जिनके कई टीवी चैनल अरबी भाषी देशों में प्रसारित होते हैं। यही नहीं, रुपर्ट मर्डोक की न्यूज कॉर्प के अलावा एप्पल, टाइम वॉर्नर, ट्‍विटर, फॉक्स, एओएल में तलाल की बड़ी हिस्सेदारी है। 
 
फोर्ब्स के मुताबिक, तलाल के पास 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की तो सिर्फ ज्वेलरी है। उनके पास दुनिया का सबसे महंगा प्लेन बोइंग 747 है, जिसे उड़ता महल भी कहा जाता है। इतना ही काफी नहीं है...तलाल 3 हजार करोड़ रुपए की दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी यॉट के मालिक भी हैं।
 
इस धनपति के बारे में और भी बातें हैं, जो हैरान करने वाली हैं। उनके पास मौजूद कारों के काफिले में महंगी 300 कारें मौजूद हैं। इनमें 32 करोड़ की रॉल्स रॉयस, 310 करोड़ की मर्सिडीज, लेमबॉर्गिनी और फेरारी शामिल हैं। 
 
तलाल जेद्दाह में दुनिया की सबसे ऊंची एक मील की इमारत बनवा रहे है। जब यह इमारत बनकर तैयार हो जाएगी तो वह बुर्ज खलीफा को पीछे छोड़ देगी। रियाद स्थित तलाल का घर 420 कमरों का एक महल है। 
 
इस धनपति के पास पैसा, शौहरत दोनों जरूर हैं, लेकिन ऊपर वाले ने तलाल को पत्नी सुख से वंचित कर दिया। 2006 में उनकी शादी अमीरा से हुई, लेकिन 2013 के बाद ये दोनों अलग हो गए। आज दुनिया के सबसे अ‍मीर लोगों में शुमार किए जाने वाला यह शख्स भ्रष्टाचार के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

यूनियन कार्बाइड के कचरे को भस्म करने के दूसरे दौर का परीक्षण टला, बुधवार शाम से शुरू होने की संभावना

अरविंद केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए पहुंचे पंजाब

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, 5 घायल, केबल कनेक्शन को लेकर विवाद

Chattisgarh: कबीरधाम में 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने शपथ ली, जांच के आदेश

सफलता का मूल मंत्र है राष्ट्र सर्वोपरि की भावना: अश्विनी वैष्णव

अगला लेख