Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अल्बेनिया में भीषण भूकंप से 18 लोगों की मौत, 600 से अधिक लोग घायल

Advertiesment
Albania
डुरेस (अल्बानिया)। अल्बेनिया में मंगलवार तड़के आए भीषण भूकंप के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 600 से अधिक लोग घायल हो गए। 
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 6.4 तीव्रता के साथ आये भूकंप का केन्द्र राजधानी तिराना से 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। 
 
इसके बाद 5.1 और 5.4 की तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लगभग 600 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
 
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तिराना से 33 किलोमीटर दूर दुर्रेस में ढही इमारत से सात शव बाहर निकाले गए। थुमाने शहर में भी एक इमारत ढहने के बाद मलबे से 5 लोगों के शव निकाले गए।
 
वहीं, एक अन्य घटना में कुर्बिन में भूकंप आने पर घबरा कर अपने घर से बाहर छलांग लगा देने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उत्तरी शहर लेज्हा में सड़क के टूटने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। 
webdunia
बचावकर्मी भूकंप के कारण ढही इमारतों में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं। अल्बानिया के राष्ट्रपति इलिर मेटा ने कहा कि थुमाने में स्थिति काफी गंभीर है। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
 
अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रमा ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां सतर्क हैं और दुर्रेस और थुमाने में लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, इस आपदा के समय हमें शांत रहने की जरूरत है, दुख की इस घड़ी में हमें एक दूसरे का साथ देने की जरूरत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में नहीं दिखेगा क्रिस गेल का जलवा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi