Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोबेल शांति पुरस्कार 2022 जेल में बंद आलेस बिलिआत्स्की और रूस-यूक्रेन के 2 संगठनों के नाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें नोबेल शांति पुरस्कार 2022 जेल में बंद आलेस बिलिआत्स्की और रूस-यूक्रेन के 2 संगठनों के नाम
, शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (15:27 IST)
ओस्लो। नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने शुक्रवार को ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की। नोबेल शांति पुरस्कार 2022 जेल में बंद बेलारूस के मानव अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह 'मेमोरियल' और यूक्रेन के संगठन 'सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज' को देने का ऐलान किया गया है।
 
रशियन ह्यमून राइट्स ऑर्गनाइजेशन मेमोरियल और यूक्रेनियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया है। सभी मानवाधिकार के लिए काम करते हैं।​​​​​​​​​​​​​​ नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में इस पुरस्कार का ऐलान किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, टाइम मैगजीन ने नोबेल पीस प्राइज के लिए भारत के फैक्ट चेकर प्रतीक सिन्हा और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में जेल जा चुके मोहम्मद जुबैर के नामों का संभावितों की सूची में होने का उल्लेख किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहले बांधे मां के जूतों के फीते, अब महिला का मास्‍क लगाया, अपनी सहजता से दिल जीत रहे राहुल गांधी