Publish Date: Fri, 13 May 2022 (11:38 IST)
Updated Date: Fri, 13 May 2022 (11:45 IST)
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने पत्थर में एक चौकोर रास्ता देखा। ऐसे लगता है जैसे कि पत्थर को काटकर उसके अंदर रास्ता बनाया गया हो। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह पर आने वाले भूकंप की वजह से पत्थर के टूटने से यह आकृति बनी है। या फिर यह पत्थरों पर पड़े किसी तरह के दबाव या खिंचाव का नतीजा है।
वहीं, कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यह पत्थर के बीच बना एक गड्ढा है, जो किसी तरह से लाल मिट्टी से भरा हुआ था। भूकंप आने की वजह से मिट्टी टूटकर साफ हो गई। और यह दरवाजा दिखने लगा। एलियन के घर का यह दरवाजा कुछ इंच लंबा ही है। इस दरवाजे के अंदर क्या है ये तो फिलहाल पता नहीं चला है।
यह दरवाजा ग्रीनह्यू पेडिमेंट पर मिला है। इसकी तस्वीर 7 मई 2022 को क्यूरियोसिटी रोवर के मास्टकैम ने ली थी नासा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में मंगल ग्रह पर मौजूद लैंडर्स और रोवर्स ने बेहद विचित्र और शानदार फोटोग्राफ्स लिए हैं। इन तस्वीरों में बर्फ से भरे गड्ढे, अलग-अलग आकार के पत्थर, खाली पड़े पहाड़ समेत बहुत कुछ।