अमेरिका में कुत्ते-बिल्लियों को मारकर खाने पर रोक, साढ़े तीन लाख का जुर्माना

Webdunia
गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (11:52 IST)
फाइल फोटो वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया, जिसके तहत इंसानों के भोजन के लिए कुत्तों और बिल्लियों के वध पर रोक लगाई जाएगी। कुत्ता एवं बिल्ली मांस व्यापार निषेध कानून 2018 का उल्लंघन करने पर 5000 अमेरिकी डॉलर (3,50,000 से अधिक रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा।


एक अन्य प्रस्ताव में सदन ने चीन, दक्षिण कोरिया और भारत सहित सभी देशों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस का व्यापार बंद करने का अनुरोध किया। कांग्रेस सदस्य क्लाउडिया टेनी ने कहा, कुत्ते और बिल्ली साथी और मनोरंजन के लिए होते हैं। दुर्भाग्य से, चीन में हर साल इंसान के भोजन के लिए एक करोड़ से अधिक कुत्तों को मार दिया जाता है।

उन्होंने कहा, इन चीजों के लिए हमारे करुणामय समाज में कोई स्थान नहीं है। यह विधेयक अमेरिका के मूल्यों को परिलक्षित करता है और सभी देशों को एक सख्त संदेश देता है कि हम इस अमानवीय और क्रूर बर्ताव का साथ नहीं देंगे।

प्रस्ताव में चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाइलैंड, फिलिपीन, इंडोनेशिया, कंबोडिया, लाओस, भारत और अन्य देशों की सरकारों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों को अपनाने और उसे लागू करने का अनुरोध किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : त्रिनिदाद और टोबैको में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, भारतीय समुदाय से क्या कहा?

भारी बारिश से हिमाचल के मंडी का हाल बेहाल, 3 दिन बाद भी क्यों नहीं आईं सांसद कंगना रनौत?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्टूडेंट्स को तोहफा, लैपटॉप के लिए 94 हजार स्टूडेंट्स के खातों में ट्रांसफर किए 235 करोड़ रुपये

आतंकवाद का आका पाकिस्तान कैसे बन गया UNSC का अध्यक्ष? जानें कब तक रहेगी कुर्सी और क्या होंगी खास पावर्स

कोलकाता गैंगरेप केस: आरोपियों को क्राइम स्पॉट पर ले गई पुलिस, रिक्रिएट किया क्राइम सीन

अगला लेख