Publish Date: Tue, 18 Sep 2018 (15:38 IST)
Updated Date: Tue, 18 Sep 2018 (17:22 IST)
रायले। अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित कैरोलिना में आए फ्लोरेंस तूफान से अब तक 31 लोगों की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि तूफान फ्लोरेंस अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है।
तूफान के कारण उत्तरी कैरोलिना में 25, जबकि दक्षिणी कैरोलिना में 6 लोगों की मौत हुई है। बारिश और तूफान के चलते पानी भरने से बांधों के नाकाम होने और भूस्खलन का खतरा अब भी बना हुआ है। (file photo)