अमेरिका में 20 साल के अंतराल के बाद मौत की सजा बहाल

Webdunia
गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (23:29 IST)
वॉशिंगटन। एक बड़े फैसले में ट्रंप प्रशासन ने तकरीबन 2 दशक के अंतराल के बाद मौत की सजा को बहाल करने की गुरुवार को घोषणा की। साथ ही हत्या के दोषी ठहराए गए 5 लोगों को मौत की सजा दिए जाने की तारीख भी तय की।
 
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र ने एक बयान में कहा, ‘न्याय मंत्रालय ने इन पांच हत्यारों समेत सबसे बुरे अपराधियों के खिलाफ मृत्युदंड की मांग की  है। उनमें से प्रत्येक को पूर्ण और निष्पक्ष सुनवाई के बाद दोषी ठहराया गया।’
 
उन्होंने कहा, ‘न्याय मंत्रालय विधि के शासन को कायम रखता है और हम पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए न्यायिक व्यवस्था द्वारा दी गई सजा पर तामील  करते हैं।’
 
बर्र ने संघीय कारा ब्यूरो को संघीय मृत्युदंड प्रोटोकॉल में प्रस्तावित परिशिष्ट अपनाने का निर्देश दिया, जो संघीय सरकार द्वारा लगभग 2 दशक के अंतराल के  बाद मृत्युदंड को फिर से शुरू करने और सबसे भयानक अपराधों के पीड़ितों को न्याय दिलाने का रास्ता साफ करेगा।
 
जिन 5 कैदियों को मृत्युदंड दिया जाएगा, उसमें डेनियल लेविस ली, लेजमंड मिचेल, वेस्ली इरा पुर्के, अल्फ्रेड बुर्जुआ और डस्टिन ली हॉन्केन शामिल है। इन्हें  यह सजा क्रमश: 9 दिसंबर 2019, 11 दिसंबर 2019, 13 दिसंबर 2019, 13 जनवरी 2020 और 15 जनवरी 2020 को दी जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

INDvsEND : रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

अगला लेख