अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (20:57 IST)
Indian Citizens News : अमेरिका ने देश में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को किराए पर लिए गए एक विशेष विमान के जरिए भारत सरकार के सहयोग से उनके देश वापस भेजा। यह विमान 22 अक्टूबर को भारत भेजा गया था। डीएचएस ने पिछले वर्ष दुनियाभर के कई देशों से लोगों को निकाला है जिनमें कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, मिस्र, मॉरिटानिया, सेनेगल, उज्बेकिस्तान, चीन और भारत शामिल हैं।
ALSO READ: अमेरिका के लिए चीन बना इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती
अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने शुक्रवार को बताया कि यह विमान 22 अक्टूबर को भारत भेजा गया था। कार्यवाहक गृह सुरक्षा उप मंत्री क्रिस्टी ए. कैनेगैलो ने कहा, जिन भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका में रहने का कोई कानूनी आधार नहीं है, उन्हें तुरंत वापस भेजा जा सकता है।
ALSO READ: RAW ने रची पन्नू की हत्या की साजिश, अमेरिका के आरोपों में कितना दम, कौन हैं विकास यादव, जिन्हें FBI ने घोषित किया वांटेड
बयान में कहा गया है कि गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) अमेरिकी आव्रजन कानूनों को लागू करना जारी रखेगा तथा अवैध रूप से प्रवेश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा तथा वैध मार्गों के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा। इसमें कहा गया है कि डीएचएस ने वित्त वर्ष 2024 में 1,60,000 से अधिक व्यक्तियों को वापस भेजा तथा भारत सहित 145 से अधिक देशों के लिए 495 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रत्यर्पण उड़ानें संचालित कीं।
ALSO READ: निज्जर मामले में अमेरिका के बिगड़े बोल, भारत जांच में कनाडा को सहयोग नहीं कर रहा
डीएचएस ने पिछले वर्ष दुनियाभर के कई देशों से लोगों को निकाला है जिनमें कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, मिस्र, मॉरिटानिया, सेनेगल, उज्बेकिस्तान, चीन और भारत शामिल हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के रिठाला में रसायन फैक्टरी में आग लगने से 4 लोगों की मौत

आपातकाल के 50 साल, अमित शाह ने बताया क्यों नाम रखा संविधान हत्या दिवस?

पुरी जगन्नाथ मंदिर से मोदक की चोरी नहीं हुई, ओडिशा के कानून मंत्री का स्पष्टीकरण

आपातकाल के 50 साल, क्या बोले पीएम मोदी?

Axiom 4 मिशन के लिए मौसम 90 प्रतिशत अनुकूल, शुभांशु शुक्ला और 3 अन्य यात्री प्रक्षेपण के लिए तैयार

अगला लेख