भारतीय नौसेना को परमाणु हथियार देगा अमेरिका!

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (14:21 IST)
वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सीनेटर लैरी प्रेस्लर ने एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा ‍कि अमेरिका को भारतीय नौसेना को परमाणु हथियार देना चाहिए। प्रेसलर का मानना है कि अगर हम भारतीय नौसेना को परमाणु हथियार संपन्न बनाएं तो चीन अपने वैमनस्यपूर्ण रुख से पीछे हट सकता है।
 
लैरी प्रेस्लर ने अपनी नई किताब में भारतीय नौसेना की परमाणु क्षमता का निर्माण करने का सुझाव दिया है। प्रेस्लर दो बार वियतनाम में युद्धक जिम्मेदारी निभाने के लिए तैनात किए गए थे। वह वियतनाम युद्ध में शामिल पहले सैन्य अधिकारी हैं जो सीनेटर चुने गए।
 
उन्होंने लिखा कि फिलीपीन और वियतनाम के करीब विवादित दक्षिण चीन सागर के स्प्राटल द्वीप समूह में चीनी नौसेना अमेरिकी नौसेना के खिलाफ आक्रमक तेवर अपनाए है। यह द्वीप-समूह महत्वपूर्ण वायु एवं समुद्री मार्गों के बीच स्थित है। चीन फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताईवान के साथ क्षेत्र को लेकर विवाद में उलझा है।
 
प्रेस्लर ने कहा कि रणनीतिक महत्व के दक्षिण चीन सागर के समुद्री मार्गो तक आसान पहुंच अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं यात्रा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा, इसके अतिरिक्त, वहां तेल और गैस के भंडार हैं। हम सचमुच चीन के साथ कोई नौसेनिक युद्ध नहीं चाहते। स्पार्टली द्वीप-समूह जैसे स्थान की रक्षा करना महंगा होगा। 
 
भारतीय नौसेना की परमाणु हथियार दागने की क्षमता से चीन की चिंता बढ़ जाएगी और वह अपने वैमनस्यपूर्ण रुख से पीछे हट सकता है।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान और ईरान से लौटाए जा रहे अफगानों की आपबीती

मध्यप्रदेश में 19 जून से मूंग एवं उड़द की MSP पर होगी खरीदी, किसानों का होगा पंजीयन

Weather Update: हर किसी को बारिश का इंतजार, तेज हवा और आंधी तूफान के साथ वर्षा की संभावना

ईरान ने इजरायल में रात भर मचाई तबाही, खामेनेई बोले, जहन्‍नुम के दरवाजे खोल देंगे

नहीं थम रहा इसराइल-ईरान युद्ध, ट्रंप के इस चुनावी एजेंडे की हो रही परीक्षा, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

अगला लेख