अमेरिका ने जताया भारतीय चुनावों की निष्पक्षता, ईमानदारी पर भरोसा

Webdunia
गुरुवार, 23 मई 2019 (09:47 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि उसे भारतीय चुनावों की निष्पक्षता एवं ईमानदारी पर पूरा भरोसा है और चाहे जो भी जीते, वह उसके साथ मिलकर काम करेगा। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने यहां कहा, मैं अमेरिका के नजरिए से कहूंगी कि हमें भारतीय चुनाव प्रक्रिया की ईमानदारी एवं निष्पक्षता पर पूरा भरोसा है और चाहे कोई भी जीते या जो भी परिणाम आए, हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे।

अमेरिका, भारतीय चुनाव आयोग की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र साख के कारण अन्य देशों की अपेक्षा भारत में अपने पर्यवेक्षक नहीं भेजता है। ओर्तागस ने कहा, हमारे भारत सरकार के साथ बहुत मजबूत संबंध हैं। (अमेरिका के) विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कई बार कहा है कि हम भारत के सच्चे सामरिक साझीदार हैं।

उन्होंने इतनी बड़ी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए भारत और उसके लोगों की प्रशंसा की है। किसी ने मुझे आज बताया कि भारत की चुनाव प्रक्रिया मानव इतिहास में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर मारी रेड

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त

अगला लेख