भारत की बड़ी भूमिका से चीन को फायदा...

Webdunia
शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2015 (10:27 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत के साथ मजबूत होते अपने संबंधों को लेकर चीन द्वारा जताई गई चिंताओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत की बड़ी भूमिका से चीन को लाभ होगा।
 
विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वास्तविकता यह है कि पूर्वी एशिया में भारत की बड़ी और अधिक सक्रिय भूमिका से केवल हमें ही नहीं, बल्कि चीन को भी लाभ होगा।'
 
अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि भारत पूर्वी एशिया सम्मेलन में सक्रिय भागीदार रहा है और नई सरकार के सत्ता में आने से संबंधों में नई उर्जा और जोश आया है।
 
उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यभार संभालने के बाद से लुक ईस्ट नीति से एक्ट ईस्ट नीति होने तक लगातार सुधार देखा है। एक्ट ईस्ट नीति वास्तविकता में तब्दील हो रही है। कई समाज लोकतांत्रिक संस्थाएं स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
 
ऐसे में एक महान लोकतंत्र होने के नाते भारत की पूर्वी एशियाई देशों, खासकर दक्षिण पूर्वी एशिया में अहम भूमिका है। इस प्रयास के तहत भारत और अमेरिका में द्विपक्षीय सहयोग की भूमिका बढ़ रही है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

स्वच्छता की अनोखी पहल : प्लास्टिक के बदले गर्म खाना, कचरे के बदले सैनिटरी पैड

मध्यप्रदेश में 15 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना, जून महीने में ही पूरे प्रदेश को करेगा कवर

Apple के बाद Samsung को भी डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, आखिर क्या अमेरिकी राष्ट्रपति की शर्तें?

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?