भारत को लेकर अमेरिका का हमेशा से सहयोगात्मक रुख रहा है : ब्लिंकेन

Webdunia
बुधवार, 20 जनवरी 2021 (10:55 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को लेकर अपनाई गई नीति का एक तरह से समर्थन करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन में विदेश मंत्री के तौर पर नामित टोनी ब्लिंकेन ने कहा कि अमेरिका की द्विदलीय प्रणाली व्यवस्था में भारत के प्रति पूर्ववर्ती सरकारों का हमेशा से सहयोगात्मक रुख रहा है।
ALSO READ: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के लिए वॉशिंगटन डीसी पहुंचे बाइडन
विदेश मंत्री के पद के लिए अपने नाम पर पुष्टि को लेकर ब्लिंकेन मंगलवार को सीनेट की विदेश मामलों की समिति के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को लेकर अमेरिकी प्रशासन की नीतियां सफल रही हैं। करीब 4 घंटे से ज्यादा समय तक चली इस सुनवाई में एक सीनेटर के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह संबंध (भारत के साथ) पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल की समाप्ति के साथ शुरू हुआ था और ओबामा प्रशासन के दौरान रक्षा खरीद और सूचनाओं के साझा करने के साथ और प्रगाढ़ हुआ।
ALSO READ: अमेरिका: जो बाइडन और कमला हैरिस के शपथ ग्रहण के दिन क्या-क्या होगा
उन्होंने कहा कि हिन्द-प्रशांत की अवधारणा को ट्रंप प्रशासन ने आगे बढ़ाया और भारत के साथ काम करना सुनिश्चित किया ताकि संबंधित क्षेत्र में चीन समेत कोई भी देश उसकी संप्रभुता को चुनौती नहीं दे सके। अमेरिका, भारत के साथ आतंकवाद की चिंताओं पर भी काम कर रहा है। ब्लिंकेन ने कहा कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें दोनों देश साथ काम कर संबंधों को और प्रगाढ़ बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवीकरणीय ऊर्जा और विभिन्न तकनीकों की मजबूती से वकालत करते हैं। मेरा मानना है कि दोनों देशों के साथ काम करने की मजबूत संभावनाएं हैं। ब्लिंकेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल के दौरान उप विदेश मंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं, वहीं बाइडन जब उपराष्ट्रपति थे तो ब्लिंकेन उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे और वे बाइडन के विश्वासपात्र हैं। (भाषा) (Photo Corstey : Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख