अमेरिका का बड़ा फैसला, Pegasus बनाने वाली फर्म को किया ब्लैकलिस्ट

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (22:56 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए इसराइल के एनएसओ समूह को ब्लैकलिस्ट कर दिया। इसी समूह ने पेगासस स्पाईवेयर या जासूसी सॉफ्टवेयर का निर्माण किया है। गौरतलब है कि एनएसओ कंपनी दुनियाभर में हजारों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, राजनेताओं और व्यावसायिक अधिकारियों को अपने इस सॉफ्टवेयर के जरिए निगरानी रखने के आरोपों में आई तमाम खबरों को लेकर विवाद में घिर गई थी।

खबरों के अनुसार, समूह पर अमेरिका की विदेश नीति और सुरक्षा हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई है। पेगासस जासूसी मामले को लेकर इस साल की शुरुआत में कई रिपोर्ट सामने आई थीं। भारत में भी 300 नंबरों की हुई पेगासस से जासूसी के मामले को लेकर भारत में भी खासा विवाद उठा था। कुछ मीडिया संस्थानों ने इस संबंध में एक बड़े डाटा लीक की जांच की थी।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग के बयान के मुताबिक, इन उपकरणों ने विदेशी सरकारों को अंतरराष्ट्रीय दमन का संचालन करने में भी सक्षम बनाया है। सत्तावादी सरकारों द्वारा विरोधियों, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को उनकी जानकारी के बिना निशाना बनाया गया, वहीं इस पर पूछे जाने पर एनएसओ द्वारा अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया।

उल्‍लेखनीय है कि स्मार्टफोन को पेगासस से संक्रमित कर उसे पॉकेट जासूसी उपकरण बना दिया जाता है, जिससे अपने टारगेट के मैसेज पढ़े जा सकते हैं, उनकी तस्वीरों को देख सकता है, उनकी लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है और यहां तक कि उनके जाने बिना उनके फोन के कैमरे को भी चालू किया जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

अगला लेख