अफगानिस्तान पर घिरे अमेरिका ने कहा, अब और युद्ध नहीं लड़ सकता

Webdunia
मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (12:51 IST)
अफगानिस्तान से सेना हटाने के मुद्दे पर चारों तरफ से घिरे अमेरिका ने अब स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह अब और युद्ध नहीं लड़ सकता। इस लड़ाई में अमेरिका ने हजारों सैनिक गंवाए हैं तथा उसके खरबों डॉलर खर्च हुए हैं। 
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना 7 हजार 300 दिनों तक रही और यहां युद्ध से लेकर देश के विकास से जुड़ी परियोजनाओं में अमेरिका ने 20 सालों में कुल 20 खरब डॉलर यानी 1472 खरब रुपए खर्च कर दिए। अमेरिका ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि वह अब और युद्ध नहीं लड़ सकता। उसने इस युद्ध में अपने कई सैनिक गंवाए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका को अफगानिस्तान से सेना हटाए करीब एक पखवाड़ा हो चुका है। अफगानिस्तान को अपने हाल पर छोड़ने के लिए अमेरिका की पूरी दुनिया में काफी आलोचना हुई थी। 
 
ब्राउन यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कैसे अमेरिकी पैसों की मदद से गरीब अफगानी युवा भी बेहद अमीर बन गए। इनमें से अधिकतर युवा ऐसे हैं जिन्होंने अमेरिकी सेना के लिए दुभाषिए के तौर पर काम किया था। ऐसा करके वे लखपति यहां तक कि करोड़पति बन गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख