suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीनी विरोध को दरकिनार कर पेलोसी ने कहा, ताइवान को अकेला नहीं छोड़ेगा अमेरिका

Advertiesment
Nancy Pelosi
ताइपे। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने बुधवार को कहा कि ताइवान की यात्रा पर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यह संदेश दे रहा है कि अमेरिका स्वशासी द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटेगा। चीन के विरोध के बावजूद पेलोसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ताइवान में कई नेताओं के मुलाकात कर रहा है।
 
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के साथ मुलाकात के बाद एक संक्षिप्त बयान में उन्होंने कहा कि आज विश्व के सामने लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच एक को चुनने की चुनौती है। ताइवान और दुनियाभर में सभी जगह लोकतंत्र की रक्षा करने को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता अडिग है।
 
ताइवान को अपना क्षेत्र बताने और ताइवान के अधिकारियों की विदेशी सरकारों के साथ बातचीत का विरोध करने वाले वाले चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार रात ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचने के बाद द्वीप के चारों ओर कई सैन्य अभ्यासों की घोषणा की और कई कड़े बयान भी जारी किए।(भाषा)
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तिरंगा लिए नेहरू की तस्वीर वाली डीपी लगा रहे हैं कांग्रेस नेता, RSS को लेकर पूछा सवाल