Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी अधिकारी पर लगा आरोप, 54 करोड़ रुपए में चीन को बेचा गोपनीय रहस्‍य

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिकी अधिकारी पर लगा आरोप, 54 करोड़ रुपए में चीन को बेचा गोपनीय रहस्‍य
, मंगलवार, 5 जून 2018 (10:37 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी पर कम से कम 8,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 53 करोड़ 76 लाख रुपए) के बदले अपने देश के गोपनीय रहस्य चीन को बेचने का आरोप लगाया गया है।


अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार, यूटा में सायराक्यूज के निवासी रॉन रॉकवेल हनसेन (58) को शनिवार को वॉशिंगटन में हिरासत में लिया गया। वह अमेरिका की गोपनीय सूचनाएं लेकर चीन जाने के लिए सिएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था।

बीजिंग के लिए जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिए जाने वाले अमेरिकी अधिकारियों की श्रृंखला में यह हालिया घटना है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा का 2019 प्लान, बिहार में एनडीए का चेहरा होंगे नीतीश कुमार