Publish Date: Thu, 06 Dec 2018 (10:02 IST)
Updated Date: Thu, 06 Dec 2018 (10:27 IST)
जापान में गुरुवार को तेल भरने के दौरान हवा में दो अमेरिकी विमान एफ-18 लड़ाकू विमान और सी-130 टैंकर की टक्कर हो गई। इसमें 6 नौसैनिक लापता हैं।
अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी के मुताबिक हादसा जापान के तट से करीब 300 किमी दूर हुआ। एक एयरमैन को बचा लिया गया है। हालांकि बाकी नौसैनिकों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
अमेरिका की तरफ से यह भी कहा गया कि जापान में 50 हजार सैनिक हैं और दुर्घटना को सामान्य नहीं कहा जा सकता। नवंबर में ही अमेरिकी नेवी लड़ाकू विमान जापान के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि इसमें दो क्रू मेंबरों को बचा लिया गया था।
Photo Credit : boeing.com