अभिनेत्री किम करदाशियां की अपील पर ट्रंप ने घटाई महिला कैदी की सजा

Webdunia
गुरुवार, 7 जून 2018 (09:36 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां की गुजारिश पर आज 63 साल की एक बुजुर्ग महिला कैदी की सजा घटा दी। कोकीन की तस्करी के जुर्म में एलिस मैरी जॉनसन ने करीब 22 साल जेल की सजा काट ली है।


करदाशियां ने पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात कर एलिस की रिहाई की अपील की थी। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि ट्रंप ने एलिस की सजा घटा दी है।

बयान में कहा गया कि एलिस ने अतीत के अपने व्यवहार की जिम्मेदारी स्वीकारी है और वह एक आदर्श कैदी रही हैं। अदाकारा ने ट्रंप के फैसले पर ट्वीट करके इसे अब तक की सबसे अच्छी खबर करार दिया। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मंदिर में पूजा कर रही थी, युवक ने एकतरफा प्यार में मारी गोली

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

अगला लेख