अमेरिकी लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा नहीं करते : प्रमिला जयपाल

Webdunia
सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (23:23 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा है कि अमेरिकी लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा नहीं करते, क्योंकि वे इस बात पर विश्वास नहीं करते कि ट्रंप को 2016 के अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के संबंध रूस से होने के बारे में कुछ नहीं पता है।
 
 
उनकी इस टिप्पणी से कुछ दिन पहले ही पॉल मैनफोर्ट ने षड्‍यंत्र के आरोपों को स्वीकार कर लिया और चुनाव में रूसी हस्तक्षेप मामले की जांच में सहयोग करने पर सहमति जताई। मैनफोर्ट ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख थे।
 
जयपाल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। उन्होंने रविवार को सीएनएन से कहा कि जब आप इस संबंध में सोचते हैं, यह किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं है बल्कि चुनाव अभियान से संबंधित उच्च सलाहकार, प्रबंधक, उपप्रबंधक, राष्ट्रपति के निजी वकील का भी मामला है जिन्होंने अपना दोष स्वीकार किया है।
 
उन्होंने कहा कि आपको आश्चर्य होगा कि यह किस प्रकार संभव है कि राष्ट्रपति को कुछ भी नहीं पता हो कि चुनाव अभियान के दौरान क्या हो रहा था? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

तेज प्रताप ने लालू यादव को लेकर क्या कहा, किसे बताया जयचंद जैसा लालची?

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

अगला लेख