म्यांमार सैन्य अभियान खत्म करे, मानवीय सहायता दे : एंतोनियो गुतारेस

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (20:08 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने म्यांमार के रोहिंग्या समुदाय के लोगों पर किए जा रहे अमानवीय अत्याचारों की निंदा करते हुए सरकार से विवादित पश्चिमी क्षेत्र में सैन्य अभियानों पर अंकुश लगाने और वहां मानवीय सहायता पहुंचाने की अपील की है।
 
गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दिए गुरुवार को अपने भाषण में कहा कि स्थिति दुनिया में तेजी से शरणार्थी आपदा, मानवता और मानवाधिकार की समस्या में तबदील हो रही है। अभी तक 5,00,000 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी निकटवर्ती बांग्लादेश में पलायन कर चुके हैं। पिछले माह रोहिंग्या उग्रवादियों के सुरक्षा चौकियों पर हमला करने के बाद वहां हिंसा शुरू हो गई जिसके बाद लोगों ने वहां से बढ़ी संख्या में पलायन शुरू किया।
 
गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को शरणार्थियों के साथ अति हिंसक व्यवहार करने और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की रिपोर्ट मिली है जिसमें अंधाधुंध गोलीबारी, नागरिकों के खिलाफ बारूदी सुरंगों का इस्तेमाल और यौन हिंसा जैसे मामले शामिल है और यह अस्वीकार्य है और इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख