एपल को बड़ा झटका, आयरलैंड में 13 अरब यूरो कर चुकाने का आदेश

Webdunia
मंगलवार, 30 अगस्त 2016 (19:41 IST)
ब्रूसेल्स। यूरोपीय संघ ने अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी एपल को आयरलैंड में 13 अरब यूरो कर के रूप में चुकाने को कहा। सूरोपीय संघ ने कहा है कि इस अमेरिकी कंपनी को लगभग कोई कर नहीं चुकाने की अनुमति देने वाले सभी अनुबंध अवैध हैं।
 
यूरोपीय संघ का यह फैसला अमेरिका के लिए नि:संदेह नागवार होगा। यूरोपीय संघ ने कहा है कि आयरलैंड की सरकार के साथ समझौतों के तहत एपल इस क्षेत्रीय आर्थिक समूह में अपने लगभग सारे लाभों पर कर दायित्व से बची रह गई।
 
आयरलैंड सरकार अति अनुकूल कर शर्तों के साथ अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। इन्हें ‘स्वीटहर्ट डील’ कहा जाता है।
 
यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धा आयुक्त मार्गरेट वेस्तागर ने कहा, आयोग की जांच का निष्कर्ष है कि आयरलैंड ने एपल को अवैध कर लाभ प्रदान किए। इसके चलते एपल को अनेक वर्षों तक अन्य कंपनियों की तुलना में बहुत कम कर चुकाना पड़ा।
 
उन्होंने एक बयान में कहा है, वास्तव में इस विशिष्ट व्यवहार के चलते एपल के लिए उसके यूरोपीय मुनाफे पर निगमित कर की दर 2003 में एक प्रतिशत थी जो 2014 में घटकर 0.005 प्रतिशत रह गई। 
 
आयरलैंड ने अपनी तात्कालिक प्रतिक्रिया में कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा और एपल द्वारा भी इसे चुनौती दिए जाने की संभावना है। कर पुनर्भुगतान का उक्त आदेश यूरोपीय संघ के इतिहास में अपनी तरह का सबसे बड़ी राशि का आर्डर है। यह आर्डर तीन साल की जांच के बाद आया है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

हरदोई में अजब-गजब: बुलडोजर योगी की छवि के साथ नन्हा कावड़िया बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान में भारी बारिश से लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई उम्म‍ीद

दल हित में मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलें : प्रधानमंत्री मोदी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

अगला लेख