Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन में पुरातत्वविदों को कब्र में गले लग सोया मिला प्रेमी जोड़ा

हमें फॉलो करें चीन में पुरातत्वविदों को कब्र में गले लग सोया मिला प्रेमी जोड़ा
, बुधवार, 25 अगस्त 2021 (13:06 IST)
एक प्रेमी जोड़ा हजारों साल से चीन में एक-दूसरे को गले लगाए है। कंकालों के एक जोड़े के अवशेष  वैज्ञानिकों को मिले हैं, जो आपस में लिपटे हुए हैं। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि 1500 साल पहले इस जोड़े को उत्तरी चीन में दफनाया गया था। ये कंकाल एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं जिसे देखकर सभी हैरान हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि महिला बाएं हाथ में धातु की अंगूठी पहने हुई थी और उसने अपने पति के साथ दफन होने के लिए अपना बलिदान दिया था।

 
कंकाल के जोड़े का चीन में पाया जाना कोई नई बात नहीं है। इस खोज के बारे में शोधकर्ताओं ने लिखा कि कंकालों के ये अवशेष देश में अपनी तरह के पहले 'प्यार' को दर्शाते हैं और हजारों साल पहले चीनी समाज में प्यार के प्रति बदलते नजरिए को भी दिखाते हैं।

 
जून 2020 में एक कब्रिस्तान की खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों ने इन कंकालों की खोज की थी जिसे शांक्सी प्रांत में निर्माण कार्य के दौरान खोजा गया था। कब्रिस्तान में करीब 600 कब्रें मौजूद थीं जिनमें कई जियानबेई लोगों की थीं। जियानबेई उत्तरी चीन में एक प्राचीन खानाबदोश समूह था जिसका संबंध हान चीनी संस्कृति से था।
 
पुरातत्वविदों की टीम ने दोनों को आपस में जोड़ा ताकि आने वाले समय में इन्हें म्यूजियम में लोगों के देखने के लिए रखा जा सके। इसी कब्रिस्तान में दो और कंकालों के जोड़े मिले लेकिन ये पूरी तरह से एक-दूसरे के गले नहीं लगे थे। साथ ही इन कंकालों की महिलाएं अंगूठी भी नहीं पहने हुए थीं। आंशिक रूप से खुदाई करने पर भी प्रेमी जोड़े के बारे में काफी जानकारी मिली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में कांग्रेस की रैली पर पुलिस ने वाटर कैनन के बाद किया लाठीचार्ज, आयोजनों को अनुमति देने के लिए कर रहे थे प्रदर्शन