Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में कांग्रेस की रैली पर पुलिस ने वाटर कैनन के बाद किया लाठीचार्ज, आयोजनों को अनुमति देने के लिए कर रहे थे प्रदर्शन

हमें फॉलो करें इंदौर में कांग्रेस की रैली पर पुलिस ने वाटर कैनन के बाद किया लाठीचार्ज, आयोजनों को अनुमति देने के लिए कर रहे थे प्रदर्शन
, बुधवार, 25 अगस्त 2021 (13:01 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार को कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया। 
 
webdunia
धार्मिक आयोजनों को अनुमति देने के मामले में मौन रैली की शक्ल में राजवाड़ा से कलेक्टोरेट पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। ‌कलेक्ट्रेट के बाहर उग्र भीड़ जब बैरिकेड्स तोड कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने इन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का भी उपयोग किया।
 
webdunia
रैली में शामिल होने के लिए राजवाड़ा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। यहां से पूर्व मंत्री और इंदौर के प्रभारी डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। ‌

webdunia
कलेक्ट्रेट के पहले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए बैरिकेट्स को तोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस पर पहले पुलिस ने पहले हल्का लाठीचार्ज किया। स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर वाटर केनन से उन्हें खदेड़ दिया।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नजरिया : काबुल में भारत की भूमिका शून्य क्यों?