हवा में जमी बर्फ, साइबेरिया में हुआ आर्कटिक ब्लास्ट

Webdunia
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (18:13 IST)
रूस के साइबेरिया में ठंड के कहर से लोग परेशान हैं। यहां पारा माइनम 62 डिग्री पहुंच गया है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हालात क्या होंगे। ठंड के कारण लोगों के बाल, आइब्रो और दाढ़ी पर बर्फ जम गई है। तापमान ने पिछले 83 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले 6 फरवरी 1933 को यहां का तापमान माइनस 67.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस पूरे तापमान के पीछे आर्कटिक ब्लास्ट को कारण बताया जा रहा है। 
आर्कटिक ब्लास्ट के कारण जगह-जगह हवा में भी बर्फ जमने की खबर आ रही है। जानलेवा ठंड से परेशान  जंगली जानवर हिरण और घोड़े तक भागकर यहां बने रिहाइशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। हाड़ जमा देने वाली ठंड के कारण यातायात भी ठप है। यहां जनवरी में पारा माइनस 60 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन दिसंबर में ऐसे हालात बन गए हैं।
 
आईब्रो, दाढ़ी पर जमी बर्फ : रूस के साइबेरिया में पारा माइनस 62 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोगों के बाल, आईब्रो और दाढ़ी तक पर बर्फ जम गई है। कार और बाइक चोक हो गई हैं, क्योंकि गाड़ियों में भर पेट्रोल-डीजल भी जम चुका है। मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बंद हो गए हैं। सबसे ज्यादा ठंड काउंटी मानसी इलाके में दर्ज की गई।  सर्दी से पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया है। तापमान बेहद कम होने की वजह से अक्षांश वाले इलाकों में बर्फीला तूफान चलने लगता है। पूरे इलाके में बर्फ की मोटी परत जमा हो जाती है। साइबेरिया में बन रहे इन हालातों के पीछे आर्कटिक ब्लास्ट को कारण बताया जा रहा है।
क्या होता है आर्कटिक ब्लास्ट : पृथ्वी पर सबसे ठंडा स्थान अंटार्कटिका है। उत्तरी ध्रुव को आर्कटिक भी कहा जाता है। यहां महासागर भी है। यहां माइनस 89.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। साइबेरिया आर्कटिक के करीब है, यही कारण है कि इलाके में आर्कटिक ब्लास्ट का सबसे अधिक प्रभाव होता है। ठंड के चलते तापमान बेहद कम होने के कारण अक्षांश वाले इलाकों में बर्फीला तूफान चलने लगता है। पूरे इलाके में बर्फ की मोटी परत जम जाती है। इस घटना को आर्कटिक ब्लास्ट कहा जाता है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख