अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा, जम्मू कश्मीर में सरकार के खिलाफ किशोरों को भर्ती करते हैं सशस्त्र समूह

Webdunia
शुक्रवार, 26 जून 2020 (19:55 IST)
वॉशिंगटन। भारत में मानव तस्करी को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र समूह सीधे तौर पर सरकार विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए 14 वर्ष तक के कमउम्र के किशोरों की लगातार भर्ती और उनका इस्तेमाल करते रहे।

विदेश मंत्रालय की '2020 ट्रैफिकिंग इन पर्सन' रिपोर्ट विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने गुरुवार को जारी की। इसमें बताया गया है कि माओवादी समूहों ने हथियार और आईईडी को संभालने के लिए खासकर छत्तीसगढ़ और झारखंड में 12 वर्ष तक के कमउम्र बच्चों को जबरन भर्ती किया और कभी-कभी मानव ढाल के तौर पर भी इनका इस्तेमाल किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने वर्ष 2019 में मानव तस्करी समाप्त करने के लिए खासे प्रयास किए, लेकिन वह न्यूनतम मानक को पूरी तरह प्राप्त नहीं कर सका। इसके मुताबिक, राज्येतर सशस्त्र समूह जम्मू-कश्मीर में सीधे तौर पर सरकार विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए 14 वर्ष तक के किशोरों की लगातार भर्ती और उनका इस्तेमाल करते रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व में माओवादी समूहों से जुड़ी रहीं कुछ महिलाओं और लड़कियों ने बताया कि कुछ माओवादी शिविरों में यौन हिंसा की जाती थी। नक्सली समूहों ने लगातार व्यवस्थित तरीके से बाल सैनिकों की भर्ती और उनका इस्तेमाल जारी रखा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

LIVE: अमेरिका ने पाकिस्तान से समझौता किया, ट्रंप का ऐलान

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

अगला लेख