अफगानिस्तान में सेना ने 14 आतंकियों को किया ढेर

Webdunia
सोमवार, 9 नवंबर 2020 (08:11 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में आतंकवादी संगठन तालिबान के सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला करने के बाद सेना की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में 14 आतंकवादी मारे गए तथा 6 अन्य घायल हो गए।

सेना की 203वीं थंडर कोर ने रविवार को एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने रविवार देर रात गजनी शहर, मुकुर और अंधेर जिलों में सुरक्षा चौकियों पर हमलों की एक श्रृंखला की योजना बनाई थी लेकिन अफगानिस्तान की वायुसेना और सुरक्षा बलों की तरफ से की गई एक मजबूत प्रतिक्रिया में कई आतंकवादी मारे गए। 203वीं थंडर कोर ने एक अलग बयान में कहा कि पूर्वी प्रांत खोस्त के सबरी जिले में 12 और आतंकवादी मारे गए और 5 अन्य घायल हो गए।
ALSO READ: LoC से सटे मच्छेल सेक्टर में मिनी युद्ध, कैप्टन समेत 4 सैनिक शहीद, 3 आतंकी ढेर
सेना के अनुसार तालिबान ने रविवार रात जिले के गुरगुरी इलाके में सुरक्षा चौकियों पर हमला किया और झड़पों में कोई सुरक्षा बल घायल नहीं हुआ। तालिबान ने घटनाओं पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
इसके अलावा सुरक्षा सूत्रों ने स्पूतनिक को बताया कि तालिबान ने उत्तरी प्रांत कुंडुज में इमाम साहिब जिले के पुल-ए-खश्ती इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया जिसमे 6 सैनिकों और 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और 8 अन्य सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। इसके अलावा भी देशभर में कई अन्य जगहों पर ऐसी ही घटनाएं दर्ज की गईं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के स्कूलों में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

अगला लेख