शौचालय युक्त स्पेससूट तैयार कर रहा है नासा

Webdunia
बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (20:57 IST)
वॉशिंगटन। नासा के वैज्ञानिक एक ऐसे स्पेससूट का विकास कर रहे हैं जो शौचालय तंत्र से लैस है। अंतरिक्ष यात्री आपात स्थितियों में छह दिन तक इस तरह का अपना स्पेससूट पहने रह सकते हैं। नासा के ओरियन अंतरिक्षयान में सवार होने वाले अंतरिक्ष यात्री ‘ओरियन क्रू सर्वाइवल सिस्टम्स सूट्स’ (ओसीएसएसएस) पहनेंगे।


यह यान इंसानों को पृथ्वी की निचली कक्षा से ऊपर ले जाएगा। जहां ओरियन यान में शौचालय होगा, नासा आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सूट पर काम कर रही है। यह आपात स्थिति ओरियन यान में दबाव कम होने से जुड़ा है।

नासा चाहता है कि अंतरिक्ष यात्री छह दिन तक इन सूटों की मदद से आपात स्थिति में काम चला सके। मौजूदा स्पेससूटों में डायपर लगे होते हैं लेकिन एक बार में अंतरिक्ष यात्री उन्हें 10 घंटे से ज्यादा समय तक पहने नहीं रह सकते। स्पेससूट उतारने के बाद अंतरिक्ष यात्री यान में मौजूद शौचालयों का इस्तेमाल करते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख