South Korea : साउथ कोरिया में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान हादसा, 120 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Webdunia
रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (00:20 IST)
सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई। सड़क पर उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से करीब 120 लोगों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा घायल हो गए। इनमें से कई को कार्डियक अरेस्ट हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान उमड़ी भारी भीड़ से कुचलकर मरने वालों की संख्या 120 पहुंच गई है। मरने वालों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

खबरों के मुताबिक कोरोना के बाद यह हैलोवीन फेस्टिवल आयोजित हो रहा था। नो मास्क हैलोवीन फेस्टिवल में करीब 1 लाख लोग जुटे थे। सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
<

[Breaking] Nightmare in #Itaewon. Current status is that over 50 people have collapsed and possible multiple fatalities due to overcrowding during the Halloween festivities. Stay tuned for more info. pic.twitter.com/NhvVqnHlkl

— allkpop (@allkpop) October 29, 2022 >
अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सियोल के प्रमुख पार्टी स्पॉट हैमिल्टन होटल की ओर जा रहे लोग एक संकरी गली घुस गए। इसी दौरान भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई और भीड़ में कुचलकर लोग हताहत हो गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार वहां पर किसी सेलेब्रिटी के आने की घोषणा हुई। लोग इस अनजान सेलेब्रिटी को देखने के लिए ही उस तरफ भागने लगे थे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि तमाम लोग गलियों में गिरे हुए हैं और उन्हें सीपीआर दिया जा रहा है। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है। साथ ही तमाम अन्य लोगों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
 
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों के लिए तुरंत चिकित्सा सुविधा देने और उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा। भाषा फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited by Sudhir Sharma
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?