पाकिस्तान ने पिछले 5 साल में 298 भारतीयों को अपना नागरिक बनाया

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (08:44 IST)
भारत से पिछले 5 सालों में सैकड़ों लोग पाकिस्तान चले गए हैं। इसके पीछे कई कारण रहे हैं। खबरों के अनुसार पाकिस्तान ने पिछले पांच साल में कम से कम 298 भारतीयों को अपनी नागरिकता प्रदान की है। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार यह आंकड़ा वर्ष 2012 से 14 अप्रैल 2017 तक का है।
 
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद शेख रोहैल असगर ने नेशनल असेंबली में इस संबंध में सवाल पूछा था। जवाब के मुताबिक वर्ष 2012 में 48 भारतीय प्रवासियों को पाकिस्तान की नागरिकता दी गई। वर्ष 2013 में 75 और वर्ष 2014 में यह 76 रही। वर्ष 2015 में सिर्फ 15 भारतीयों को पाकिस्तान की नागरिकता मिली। वर्ष 2016 में 69 और इस साल 14 अप्रैल तक 15 भारतीय पाकिस्तान की नागरिकता पा चुके हैं।
 
नागरिकता को लेकर यहां एक बड़ा मामला भी प्रकाश में आया है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसर पाकिस्तान में एक ऐसी भारतीय महिला को भी नागरिकता दी गई जिसका नागरिकता के लिए प्रार्थना पत्र 2008 से लंबित पड़ा था। इस महिला ने पाकिस्तानी नागरिक से शादी की थी। पति की मौत के बाद उसके सौतेले बेटों ने उसे घर और संपत्ति से बेदखल कर दिया था। पिछले साल मार्च में पूर्व आंतरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार अली खान के आदेश पर उसे नागरिकता मिल सकी। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

महंगा पड़ा कबूतर को दाना डालना, मुंबई में दर्ज हुई FIR

LIVE: सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार, कैसे पता चला 2,000 KM जमीन पर चीन का कब्जा

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 60 बस्तियों में भरा पानी

वाराणसी में उफान पर गंगा नदी, छतों पर गंगा आरती, कहां हो रहे हैं अंतिम संस्कार

सुबह की सैर कर रही थीं कांग्रेस सांसद आर सुधा, झपटमारों ने छीन ली सोने की चेन

अगला लेख