नाइजीरिया के गांवों में लुटेरों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 30 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (10:45 IST)
कानो (नाइजीरिया)। उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के गांवों में हमले के दौरान कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये घातक हमले मवेशी चुराने और अपहरण करने वाले गिरोहों ने किए हैं।


जामफारा राज्य के माराडुन जिले के पांच गांवों में मंगलवार को दोपहर बाद मोटरसाइकलों पर सवार सशस्त्र हमलावरों ने हमला कर दिया। लुटेरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और मवेशी चुरा लिए। हमले से प्रभावित एक गांव ग्याद्दे के सामुदायिक नेता जब्बी लैब्बो ने कहा, हमने 30 शव बरामद किए हैं। इनमें से 26 शवों को दफना दिया गया है जबकि चार अन्य को दफनाने की तैयारी चल रही है।

लैब्बो ने कल बताया, सक्किदा में सात, फरीन जारे में चार, ओरावा में आठ, ग्याद्दे में सात और सबोन गैरी में चार लोगों की मौत हो गई। आरोवा निवासी सुले माडा ने बताया कि सात अन्य लोग लापता हैं, ऐसा लगता है, हमले से बचने की कोशिश में वे लोग पास की एक नदी में कूछ होंगे और डूब गए होंगे। माडा ने बताया, उन्होंने गांवों पर एक साथ हमला किया और बहुत सारे मवेशी, भेड़ और बकरियों को ले गए।
जामफारा में पुलिस ने हमलों की पुष्टि की है, लेकिन कहा कि सिर्फ तीन लोगों की मौत हुई है। पिछले हफ्ते भी इसी तरह के हमलों में 32 लोगों की जान चली गई थी। हाल के वर्षों में जामफारा में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख