जर्मनी में चलती ट्रेन में शरणार्थी ने किया कुल्हाड़ी से हमला

Webdunia
मंगलवार, 19 जुलाई 2016 (07:54 IST)
बर्लिन। रेल के यात्रियों पर एक कुल्हाड़ी और एक चाकू से वार करके 21 लोगों को गंभीर रूप से घायल करने वाला अफगानिस्तान का 17 वर्षीय शरणार्थी जर्मन पुलिस की कार्रवाई में मारा गया। एक अधिकारी ने इस हमले को संभावित इस्लामिक हमला करार दिया है।
 
पुलिस ने बताया कि दक्षिणी शहर वुर्जबर्ग के निकट एक स्थानीय ट्रेन पर किए गए हमले में कई अन्य लोग घायल हुए है। किशोर ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की और इसी दौरान वह मारा गया।
 
बवेरिया राज्य के गृह मंत्री जोएचिम हेर्रमन्न ने बताया कि हमलावर जर्मनी में अकेले नाबालिग के रूप में आया था और वह निकटवर्ती ओचसेनफर्ट में रह रहा था।
 
मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस बात की काफी संभावना है कि यह इस्लामी चरमपंथी द्वारा किया गया हमला है। हमलावर 'अल्लाहू अकबर' के नारे लगा रहा था। यह हमला बवेरिया के वुर्जबर्ग एवं त्रेउचलिंगेन के बीच चलने वाली ट्रेन में कल रात रात करीब सवा नौ बजे किया गया।
 
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि वुर्जबर्ग में पहुंचते ही, एक व्यक्ति ने यात्रियों पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया। उन्होंने कहा कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कई अन्य मामूली रूप से घायल हैं। इसके अलावा 14 लोगों को सदमा लगने के कारण उनका उपचार किया गया।  (एजेंसियां) 
 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख