Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेक्सिको में नशामुक्ति केंद्र पर हमला, 24 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें मेक्सिको में नशामुक्ति केंद्र पर हमला, 24 लोगों की मौत
, गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (09:00 IST)
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के एक नशामुक्ति केंद्र में बुधवार को कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि केंद्र पंजीकृत भी नहीं है।
गुआनाजुआटो में पुलिस ने बताया कि हमला इरापुआटो शहर में बुधवार को किया गया। 7 घायलों में से 3 की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने केंद्र में सभी को निशाना बनाया। किसी का अपहरण नहीं किया गया है।
 
गोलीबारी करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन गवर्नर डिगो सिन्हूई ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह इसमें शामिल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस में फंसे 143 भारतीय नागरिक एयर इंडिया के विशेष विमान से स्वदेश लौटे