काबुल में गुरुद्वारे पर हमला, 2 धमाकों में कई लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 18 जून 2022 (10:56 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पुलिस जिला 4 में शनिवार को गुरुद्वारा कार्ते परवान पर भीषण हमला हुआ है। गुरुद्वारे के पास एक व्यस्त सड़क पर कम से कम दो विस्फोट हुए, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। भारत ने इस हमले पर गंभीर चिंता का इजहार किया है।
 
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हमने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे कार्ते परवान के पास एक बड़ा विस्फोट सुना। विस्फोट के बाद एक और विस्फोट हुआ जो पहले विस्फोट के लगभग आधे घंटे बाद हुआ। अब पूरी जगह को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है।
 
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि विस्फोट के बाद आसमान में घने धुएं का एक गुब्बार उठा जिसके बाद दहशत फैल गई। घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 
इस बीच नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम काबुल में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हमले की खबरों से बहुत चिंतित हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
 
भारत ने अफगानिस्तान में काबुल के एक गुरुद्वारे पर हमला होने की रिपोर्टों पर गहरी चिंता जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम काबुल से आ रही रिपोर्टों से बहुत चिंतित हैं जिनमें काबुल में एक गुरुद्वारे पर हमला होने की बात कही जा रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख