सऊदी अरब के जेद्दा में तेल डिपो पर हमला, हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली

Webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (09:40 IST)
दुबई। यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर में फॉर्मूला वन स्पर्धा से पहले शुक्रवार को एक तेल डिपो पर हमला किया। यह विद्रोहियों का अब तक का सबसे हाई-प्रोफाइल हमला है।
 
हमले में उसी तेल डिपो को निशाना बनाया गया है, जिस पर हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने हमला किया था। ‘नॉर्थ जेद्दा बल्क प्लांट’ शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के दक्षिणपूर्व में स्थित है और मक्का जाने वाले जायरीनों के लिए अहम पड़ाव है। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
सऊदी अरब के प्राधिकारियों ने माना कि एक शत्रुतापूर्ण अभियान में जेद्दा के तेल डिपो को निशाना बनाया गया। उन्होंने हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार की जानकारी नहीं दी।
 
यमन में सऊदी अरब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से लड़ने वाले गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है। इन विद्रोहियों ने सितंबर 2014 में यमन की राजधानी सना पर कब्जा जमा लिया था।
 
सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मालकी ने कहा कि आग में दो टैंक क्षतिग्रस्त हो गए। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्विटर पर इस हमले की निंदा की है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, क्या बोली BJP

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- इन चिंताओं को आखिर कब सुनेंगे प्रधानमंत्री

राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल

America में PHD कर रही छात्रा लौटी भारत, हमास का किया था समर्थन, वीजा हुआ था रद्द

पोल खुलने से तिलमिलाए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के राजदूत ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

सभी देखें

नवीनतम

साइबर ठगों ने HAL से ठगे 55 लाख रुपए, फर्जी ईमेल के जरिए किया बड़ा धोखा

LIVE: पाकिस्‍तानी सेना के काफिले पर हमला, 90 जवानों की मौत, 8 बसों को बनाया निशाना

औरंगजेब की कब्र पर महाराष्‍ट्र में बवाल, विहिप और बजरंग दल ने दी कार सेवा की धमकी

Mauganj Violence : CM यादव ने दिए मऊगंज हिंसा की जांच के आदेश, ASI की मौत पर जताया शोक

ग्वालियर के अस्पताल में आग, बाल बाल बचे 190 से अधिक मरीज

अगला लेख