Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलिया में हवाई अड्डे पर हमले की साजिश की नाकाम

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2017 (10:53 IST)
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने एक विमान पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया जिसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया के हवाई अड्डों पर यात्रियों के सामान की जांच प्रक्रिया कड़ी कर दी है।
 
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और सीमा सुरक्षा मंत्री पीटर डट्टन ने समाचार पत्र की इन रिपोर्टों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि इस्लामी चरमपंथियों ने एक विमान में सवार लोगों की जहरीली गैस से हत्या करने की कोशिश की और एक देसी बम को रसोई के उपकरण के रूप में छिपाया गया।
 
टर्नबुल ने रविवार को घोषणा की थी कि एक विमान पर हमला करने की आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है लेकिन उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी। सिडनी से शनिवार देर रात दो लेबनानी-ऑस्ट्रेलियाई व्यक्तियों और उनके 2 बेटों को इस मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया था।
 
इस बीच डट्टन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऑस्ट्रेलियाई हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ानों से 2 घंटे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से 3 घंटे पहले पहुंचें ताकि उनकी अच्छी तरह जांच हो सके। सिडनी हवाई अडडे पर तो सुरक्षा गुरुवार से ही बढ़ाई गई है। इसके अलावा सभी बड़े अंतरराष्ट्रीय और घरेलू टर्मिनलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख