Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन, 5 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन, 5 लोगों की मौत
, गुरुवार, 25 मार्च 2021 (20:36 IST)
सांकेतिक फोटो

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में एक घर के आने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, यह घटना नीलम घाटी के सरगान गांव में हुई और हिमस्खलन में संबंधित घर बहकर काफी दूर चला गया। हादसे की चपेट में आई एक महिला और उसके चार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र में भारी हिमपात के चलते दूरसंचार सेवा ठप हो गई है, जिसकी वजह से संबंधित जिले के अधिकारियों को सतर्क करने में विलंब हुआ।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल को मोदी के विकल्प के रूप में देख रहे हैं लोग, केंद्र सरकार उन्हें रोकने के लिए लाई NCT बिल : मनीष सिसोदिया