ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई बोले, मिसाइल से जवाब दिया, इजराइल का खात्मा करेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (14:41 IST)
Iran Israel war : ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई ने शुक्रवार को लोगों को संबोधित करते हुए कह कि हम लेबनान और फिलिस्तीन के साथ हैं। जो भी मुमकिन होगा उनके लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने इजराइल को मिसाइल से जवाब दिया। अगर जरूरत पड़ी तो फिर हमला किया जाएगा। 
 
उन्होंने जुमे की नमाज के बाद दुनिया के सभी मुसलमानों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अल्लाह के बताए रास्ते से ना हटें। उन्होंने कहा कि हम हिजबुल्लाह के साथ हैं। दुश्मनों के मंसूबों नाकाम होंगे।
 
खामेनेई ने कहा कि ईरानी राष्ट्र का दुश्मन इराकी राष्ट्र का दुश्मन है, लेबनानी राष्ट्र का भी वही दुश्मन है, मिस्र राष्ट्र का भी वही दुश्मन है, हम सभी का दुश्मन एक ही है।
 
बताया जाता है कि अयातुल्ला केवल असाधारण परिस्थितियों में ही शुक्रवार की नमाज का नेतृत्व करते हैं, पिछली बार 2020 में जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हत्या के बाद ऐसा हुआ था।
 
गौरतलब है कि हिजबु्ल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए भीषण हमले से मिडिल ईस्ट पर महायुद्ध का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका भी खुलकर इसराइल के समर्थन में आ गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

MP : कूनो के बाद गांधी सागर अभयारण्य में चीते भरने लगे फर्राटे, मुख्यमंत्री ने चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा

पाकिस्तान में सरकार की नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू मंत्री पर हमला किया

LIVE: CM यादव ने गांधी सागर अभ्यारण्य में 2 चीतों को छोड़ा

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

अगला लेख