Hanuman Chalisa

आईएस के कब्जे से छुड़ाया गया प्राचीन शहर अल हतरा

Webdunia
गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (07:59 IST)
बगदाद। इराक के अर्द्धसैनिक बलों की इकाइयों ने प्राचीन शहर अल हतरा को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुड़ा लिया है। 
 
इराकी सेना के प्रवक्ता के अनुसार अर्द्धसैनिक बलों ने इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को प्राचीन शहर से बाहर खदेड़ते हुए शहर पर कब्जा कर लिया। इस्लामिक स्टेट ने अपने 3 साल के कब्जे के दौरान शहर को काफी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि इस दौरान नुकसान कितना हुआ है, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है। 
 
गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट ने 2015 में एक वीडियो जारी किया था जिसमें अल हतरा के स्मारकों को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाया गया था। ईरान में प्रशिक्षण प्राप्त शिया नेतृत्व वाले लड़ाकों ने मंगलवार सुबह अल हतरा को छुड़ाने के लिए अपना अभियान शुरू किया था। इन शिया लड़ाकों का गठन 2014 में कट्टरपंथी सुन्नी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के गठन के बाद किया गया था। 
 
अल हतरा 2014 में इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण में आने से पहले इराक के सबसे संरक्षित प्राचीन स्थलों में से एक था। राजधानी बगदाद से 290 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और मोसुल से 110 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित अल हतरा संभवत ईसा पूर्व दूसरी-तीसरी शताब्दी में बसाया गया था। 
 
शहर के कई मंदिर यूनानी और रोमन वास्तुकला कला में बने थे और इनमें पूर्वी सजावटी विशेषताओं की झलक भी थी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

आंधी-बारिश से यूपी में हुए नुकसान पर योगी का एक्शन, मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश

मुरादाबाद में बेटी ने प्रेमी संग रची डकैती की साजिश, अपने ही परिवार को बनाया निशाना, खौफनाक साजिश पढ़ उड़ जाएंगे होश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा, 12 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिल रही आर्थिक सहायता

अगला लेख