Hanuman Chalisa

पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका, 70 की मौत

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2016 (23:54 IST)
क्वेटा। पाकिस्तान के हिंसाग्रस्त बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के एक अस्पताल में आत्मघाती बम हमले में 70 लोगों की मौत हो गई तथा बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान के गुट जमात-उर-अहरार ने ली है।
इस गुट के प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान ने एक ई-मेल में कहा कि जमात-उर-अहरार ने इस हमले की जिम्मेदारी ली हैं। इसमें कहा गया कि आगे भी इस तरह के हमले जारी रखे जाएंगे। इस संबंध में एक वीडियो रिपोर्ट जल्द ही जारी की जाएगी।
 
सरकारी सिविल अस्पताल में यह हमला हुआ। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री रहमत सालेह बलूच ने बताया कि हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं,इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवर उल हक काकर ने बताया कि लगता है कि यह हमला पूर्व नियोजित था। 
 
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह धमाका उस वक्त हुआ जब बिलाल अनवर कासी नाम के एक वकील के शव को लेने के लिए अस्पताल में लोग इकट्ठा हुए थे जिनमें ज्यादातर वकील और पत्रकार थे।  बिलाल अनवर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नदीम शाह ने रायटर को बताया कि बिलाल अनवर कासी जब शहर के मुख्य अदालत परिसर जा रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह बलूचिस्तान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।
 
टेलीविजन फुटेज में विस्फोट के बाद अस्पताल में मलबे के बीच लोगों को भागते हुए देखा गया। विस्फोट के बाद पुलिस ने अस्पताल की घेराबंदी कर दी है और राहत तथा बचाव कार्य चल रहा है। उल्लेखनीय है कि इस गुट ने गत मार्च में भी पूर्वी लाहौर शहर में 'ईस्टर डे' के मौके पर एक पार्क में इसी तरह के हमले को अंजाम दिया था जिसमें 72 लोग मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर बच्चे थे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख