अब कनाडा में समलैंगिक पुरुष कर सकेंगे रक्तदान, हेल्थ कनाडा ने हटाया प्रतिबंध

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (10:37 IST)
ओटावा। 'हेल्थ कनाडा' ने समलैंगिक पुरुषों के रक्तदान करने पर से प्रतिबंध हटा दिया है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस कदम को सभी कनाडाई लोगों के लिए अच्छी खबर बताते हुए कहा कि इसमें हालांकि काफी समय लग गया।
 
ट्रूडो ने कहा कि प्रतिबंध 10-15 वर्ष पहले हटा दिया जाना चाहिए था। शोध में यह बात सामने आई थी कि इससे रक्त आपूर्ति की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, तब भी पिछली सरकारों ने यह कदम नहीं उठाया। ट्रूडो ने कहा कि रक्तदान संबंधी नियम बदलने के सुरक्षा पहलुओं पर शोध करने के लिए उनकी सरकार ने 39 लाख डॉलर खर्च किए हैं और कई वैज्ञानिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि हमारी रक्त आपूर्ति सुरक्षित बनी रहेगी।
 
'कैनेडियन ब्लड सर्विसेज' ने 'हेल्थ कनाडा' से उस नीति को खत्म करने का अनुरोध किया था जिसके तहत समलैंगिक यौन संबंध बनाने के 3 महीने तक समलैंगिकों के रक्तदान करने पर प्रतिबंध था। 'हेल्थ कनाडा' ने उसके अनुरोध पर गौर करते हुए अब यह प्रतिबंध हटा दिया है। 'हेल्थ कनाडा', कनाडा सरकार का एक विभाग है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीतियों से जुड़े फैसले करता है।
 
यह नीति 1992 में लागू की गई थी। एक रक्त घोटाले के बाद समलैंगिक पुरुषों द्वारा रक्तदान करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि बाद में रक्तदान संबंधी नियमों में कई बदलाव किए गए, 2019 में इस प्रतिबंध की अवधि घटाकर 3 महीने कर दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख