Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डोनाल्ड ट्रंप ने 12 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाया बैन, जानें कौन कौन से हैं देश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , गुरुवार, 5 जून 2025 (09:29 IST)
People from 12 Muslim countries are banned from entering the US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने पहले कार्यकाल की यात्रा प्रतिबंध नीति (travel ban policy) को फिर से लागू करते हुए बुधवार रात एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत 12 देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इन देशों में अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरीट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं।ALSO READ: मई के अंत में ट्रंप टैरिफ ने फिर बढ़ाई अनिश्चितता, क्या है निवेशकों को जून से उम्मीद?
 
प्रतिबंध सोमवार रात 12 बजकर 1 मिनट से लागू होंगे : इन देशों पर यात्रा प्रतिबंध सोमवार रात 12 बजकर 1 मिनट से लागू होंगे। इसके अलावा बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला से आने वाले लोगों पर भी कड़े प्रतिबंध होंगे। ट्रंप ने अपने घोषणापत्र में कहा कि मुझे अमेरिका और उसके लोगों की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित की रक्षा के लिए कार्य करना होगा।ALSO READ: ट्रंप के टैक्स बिल पर फूटा मस्क का गुस्सा, कहा अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता
 
ट्रंप ने 20 जनवरी को एक कार्यकारी आदेश दिया था जिसके तहत विदेश और गृह सुरक्षा विभागों तथा राष्ट्रीय खुफिया निदेशक को अमेरिका के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैए के संबंध में एक रिपोर्ट संकलित करने तथा यह पता लगाने को कहा गया था कि क्या कुछ देशों से आने वाले लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इस आदेश के बाद यह सूची जारी की गई है।
 
राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने जनवरी 2017 में एक कार्यकारी आदेश जारी कर 7 मुस्लिम बहुल देशों- इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम