पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में 4 मंदिरों में तोड़फोड़, हिन्दुओं के घरों और दुकानों को भी बनाया निशाना, 10 गिरफ्‍तार

Webdunia
सोमवार, 9 अगस्त 2021 (09:45 IST)
ढाका। पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश से भी अल्पसंख्‍यक हिन्दू समुदाय पर हमले की खबर आ रही है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के मंदिरों को निशाना बनाया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक शनिवार को बांग्लादेश में कुछ कट्टरपंथियों ने अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के कई घरों, दुकानों पर हमला और 4 मंदिरों में तोड़फोड़ की।

यह घटना बांग्लादेश के खुलना जिले के रूपशा उपजिला के शियाली गांव की है। शियाली गांव में 4 मंदिरों की कई मूर्तियां तोड़ी गईं। साथ ही 6 दुकानों और हिन्दु लोगों के कुछ घरों में जमकर तोड़फोड़ हुई। 
 
मामले में पुलिस ने रविवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार 100 के आसपास मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिन्दू मंदिरों और घरों को निशाना बनाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश करने के साथ इलाके में शांति-व्यवस्था बरकरार रखने पर जोर दे रही है। 
 
पाकिस्तान में मंदिरों में तोड़फोड़ : पाकिस्तान में भी कट्टरपंथी हिन्दू मंदिरों का निशाना बनाते रहते हैं। पाकिस्तान में एक हिन्दू मंदिर पर हमला मामले में देश के पंजाब प्रांत में शनिवार को पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था और 150 से अधिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दखल दिए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था और कहा कि इस मामले से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल हो रही है। (Photo Courtesy : Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‍डा?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

अलकायदा से जुड़ी 30 साल की शमा परवीन गिरफ्तार, पाकिस्तान से भी है कनेक्शन

सनातनी विधायक शुक्‍ला को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की फटकार, दाल-बाटी पार्टी में नहीं जाने वाले भी टेंशन में

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

अगला लेख