लोकप्रिय 'बैटमैन' टीवी सीरीज के हीरो एडम वेस्ट का निधन

Webdunia
रविवार, 11 जून 2017 (11:07 IST)
न्यूयॉर्क। हॉलीवुड में 60 के दशक में मशहूर 'बैटमैन' टीवी सीरीज के हीरो एडम वेस्ट का शुक्रवार देर रात अमेरिका के लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। एडम के परिवार की ओर से एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी गई। 88 वर्षीय एडम ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। 
 
एडम वेस्ट के ट्विटर अकाउंट पर भी ट्वीट कर उनके निधन के बारे में सूचना दी गई है। एडम के परिवार की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार‍ 'एडम स्‍वयं को हमेशा एक फाइटर के रूप में देखते थे। वे अपने प्रशंसकों को सकारात्मक तौर पर प्रेरित करते थे।' एडम वेस्ट का जन्म 1928 में अमेरिका के वॉशिंगटन प्रांत में हुआ था। उन्होंने 1950 में 'हवाई' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी।
 
दरअसल, हॉलीवुड में 1940 के दशक में सुपर हीरो का चलन शुरू हुआ था, जो कि आज भी बरकरार है। 60 के दशक में एडम वेस्ट को 'बैटमैन' के रूप में नई और बड़ी पहचान मिली। उनका एबीसी शो 1966-1968 तक चला था। आखिरी बार उन्होंने 2002 में एक एनिमेटेड कॉमेडी 'फैमिली गाए' में काम किया था। वर्तमान में वे वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे। (वार्ता)
चित्र सौजन्य : सौशल मीडिया

Show comments

जरूर पढ़ें

कुपवाड़ा में आतंकी का घर उड़ाया, पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार ने कश्मीर में क्या-क्या कार्रवाइयां कीं?

पहलगाम हमले को लेकर क्या बोले स्वदेश लौट रहे पाकिस्तानी

पहले पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू, सीमा हैदर को सताया सचिन से अलग होने का डर, PM मोदी से की यह अपील

पहलगाम आतंकी हमले से दहशत में निवेशक, शेयर बाजार को सता रही है भारत पाक युद्ध की चिंता

केरल में होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में 48 घंटों में 6 आतंकियों के घर ध्वस्त, 60 से अधिक स्थानों पर छापे, सैकड़ों लोग हिरासत में, पहलगाम हमले के बाद सरकार का बड़ा एक्शन

Pehalgam Terrorist Attack : झेलम का वेग झेल नहीं पाया पाकिस्तान, भारत के एक और दांव के आगे हुआ पस्त

पहलगाम हमले के बाद CM मोहन यादव ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए विशेष निगरानी के निर्देश

राजा का धर्म है प्रजा की रक्षा करना, अत्याचारियों को मारना, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

Pahalgam Attack : एल्विश यादव की दोस्त हैं पहलगाम अटैक में शहीद विनय नरवाल की पत्नी, व्लॉग में किया खुलासा, 30 बार किया फोन

अगला लेख