पाकिस्तान में मनाई गई महान क्रांतिकारी भगतसिंह की 111वीं जयंती

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (23:27 IST)
लाहौर। क्रांतिकारी भगतसिंह की 111वीं जयंती शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर उच्च न्यायालय में मनाई गई। भगतसिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने उच्च न्यायालय के डेमोक्रेटिक हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया था।
 
कई निर्वाचित प्रतिनिधि सिंह के जयंती समारोह में पहुंचे और उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में एक रहे भगतसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
सभा में 2 प्रस्ताव भी पारित किए गए। पहले में सिंह को फांसी देने के लिए ब्रिटिश महारानी से भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों से माफी मांगने की मांग की गई और दूसरे में उनकी याद में सिक्के और डाक टिकट जारी करने की मांग की गई।
 
भगतसिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष इम्तियाज राशिद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को स्कूली पाठ्यक्रम में सिंह की कहानी शामिल करनी चाहिए और उन्हें उनके पराक्रम के लिए देश का शीर्ष नागरिक सम्मान (मरणोपरांत) दिया जाना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख