बलूचिस्तान के गवर्नर की हत्या की साजिश नाकाम

Webdunia
गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (09:48 IST)
कराची। बलूचिस्तान के गवर्नर की हत्या की साजिश नाकाम करते हुए पाकिस्तान पुलिस ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद खान अचकजई की उनके पैतृक गांव की यात्रा के दौरान हत्या की साजिश कर रहे थे।
 
चीमा ने बताया कि पंजाब निवासी हामिद बशीर और क्वेटा निवासी मुनवर अहमद ने साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है। दोनों को अफगानिस्तान के पास गुलिस्तान क्षेत्र में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। ये लोग गवर्नर पर आत्मघाती हमला करने की योजना बना रहे थे।
 
अधिकारी ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने परिसर से दो आत्मघाती जैकेट और बारूदी सुरंगों सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है।
 
बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुगती के अनुसार, जांच में पता चला है कि गवर्नर पर हमले की योजना के पीछे कारी तालिबान समूह का हाथ है। यह समूह अब अफगानिस्तान से अपनी गतिविधियां चलाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में पंजाब के तत्कालीन गृहमंत्री शुजा खानजादा की हत्या के पीछे भी इसी समूह का हाथ था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख