बिलावल भुट्टो को अमेरिकी सांसद की खरी खरी, जैश ए मोहम्मद से संबंध खत्म करने को कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 7 जून 2025 (11:16 IST)
Bilawal Bhutto in USA: अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ब्रेड शेरमैन ने बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में आए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से कहा है कि देश को घृणित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करने के साथ-साथ धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
 
शेरमैन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आतंकवाद से लड़ने के महत्व पर जोर दिया और विशेष रूप से, जैश-ए-मोहम्मद समूह से, जिसने 2002 में डेनियल पर्ल की हत्या कर दी थी। आतंकवादी उमर सईद शेख को 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था। पर्ल का परिवार अब भी उनके जिले में रहता है और पाकिस्तान को इस घृणित समूह को खत्म करने और क्षेत्र में आतंकवाद से लड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
 
 
अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से यह भी कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले ईसाई, हिंदू और अहमदिया मुसलमानों को हिंसा, उत्पीड़न, भेदभाव या असमान न्याय प्रणाली के डर के बिना अपने धर्म का पालन करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेने दिया जाना चाहिए।
 
 
मई 2011 में एबटाबाद में बिन लादेन के परिसर पर अमेरिकी हमले के तुरंत बाद अफरीदी को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। वर्ष 2012 में, एक पाकिस्तानी अदालत ने अफरीदी को 33 साल जेल की सजा सुनाई थी।
 
भुट्टो ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और सुरक्षा परिषद के राजदूतों से न्यूयॉर्क में मुलाकात की और बाद में भारत के साथ संघर्ष और कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय बनाने के पाकिस्तान के प्रयास में वाशिंगटन की यात्रा की, लेकिन इसके बजाय उनसे अपनी धरती से उत्पन्न आतंकवाद से निपटने की बात कही गई।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हेलीकॉप्टर दुर्घटना किस राज्य में हुईं?

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- पानी की तरह बहें, बम की तरह न फटें...

भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने रोकी रूसी कच्चे तेल की खरीद! ट्रंप की धमकी का असर या...

अगला लेख