Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सैप के सीईओ बिल मैकडेरमॉट ने छोड़ा पद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bill McDermott
, शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (17:46 IST)
बर्लिन। जर्मनी की सॉफ्टवेयर निर्माता सैप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बिल मैकडेरमॉट ने अपना पद छोड़ दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सैप ने बयान में कहा कि मैकडेरमॉट ने कंपनी के साथ अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने और अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। उनकी जगह निदेशक मंडल की सदस्य जेनिफर मॉर्गन और क्रिश्चियन क्लेन लेंगे।

दोनों सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में काम करेंगे। कंपनी ने मैकडेरमॉट के अचानक से पद छोड़ने का कारण नहीं बताया है। वे 2002 में कंपनी से जुड़े थे और 2010 से सीईओ थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स 247 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी में भी रही तेजी