विवादों में ट्रंप पर लिखी किताब, व्हाइट हाउस ने कहा मनगढ़ंत कहानियां...

Webdunia
गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (11:04 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मशहूर खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की आगामी किताब को एक काल्पनिक कहानी बताया। ‘फियर : ट्रंप इन द व्हाइट हाउस’ शीर्षक की 448 पृष्ठों की किताब 11 सितंबर से दुकानों पर उपलब्ध होगी। 
 
 
इस किताब में ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल में व्हाइट हाउस के काम करने और फैसले लेने की प्रक्रिया के बारे में अंदरूनी जानकारियां होंगी। ट्रंप ने बुधवार को ओवल कार्यालय में कुवैत के अमीर के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह किताब काल्पनिक कथा है। अगर आप वुडवर्ड का इतिहास देखोगे तो उन्हें दूसरे राष्ट्रपतियों के साथ भी ऐसी ही दिक्कत रही है। उन्हें पब्लिसिटी पसंद हैं। वे कुछ किताबें बेचते हैं। 
 
सैकड़ों साक्षात्कार के आधार पर इस किताब में 'द वॉशिंगटन पोस्ट के सह संपादक वुडवर्ड ने रक्षा मंत्री जिम मैटिस समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का हवाला दिया है जिन्होंने राष्ट्रपति के खिलाफ बोला है। ट्रंप ने कहा कि हमने किसी अन्य प्रशासन की तुलना में दो साल से भी कम वक्त में ज्यादा काम किया है। यह अद्भुत है। हम जल्द ही दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख