बोको हराम ने 21 चिबुक लड़कियों को रिहा किया

Webdunia
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (08:06 IST)
लागोस। जिहादी समूह बोको हराम ने कैदियों की रिहाई के बदले में 21 चिबुक छात्राओं को छोड़ दिया है। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने दी।
 
आधिकारिक और स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बोको हराम, रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति और नाइजीरिया तथा स्विटजरलैंड की सरकार के बीच एक समझौते के तहत कैदियों की रिहाई के बदले में कुछ छात्राओं को छोड़ा गया।
 
राष्ट्रपति के प्रवक्ता गरबा शेहू ने एक बयान में कहा, इसकी पुष्टि हो गई  है कि 21 अपहृत चिबुक लड़कियां रिहा हो गई  हैं और स्टेट सर्विसेज विभाग की देखरेख में हैं।
 
शेहू ने कहा कि लड़कियों की रिहाई रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति और स्विटजरलैंड सरकार द्वारा बोको हराम और प्रशासन के बीच कराए गए एक समझौते का नतीजा है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बांकी में बोको हराम के चार कैदियों की रिहाई के बदले छात्राओं को छोड़ा गया है।
 
सूत्रों ने कहा, लड़कियों को रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के वाहनों में बांकी से 15 किलोमीटर दूर कुमशे लाया गया, जहां सेना का एक अड्डा है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान और ईरान से लौटाए जा रहे अफगानों की आपबीती

मध्यप्रदेश में 19 जून से मूंग एवं उड़द की MSP पर होगी खरीदी, किसानों का होगा पंजीयन

Weather Update: हर किसी को बारिश का इंतजार, तेज हवा और आंधी तूफान के साथ वर्षा की संभावना

ईरान ने इजरायल में रात भर मचाई तबाही, खामेनेई बोले, जहन्‍नुम के दरवाजे खोल देंगे

नहीं थम रहा इसराइल-ईरान युद्ध, ट्रंप के इस चुनावी एजेंडे की हो रही परीक्षा, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

अगला लेख